अल्बर्ट एक्का (जारी): कोरवा बहुल गांवों में उपायुक्त का दौरा, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश
जारी प्रखंड के मेराल पंचायत अंतर्गत कुदार, बिरनीटोली और डांनटोली गांव में बुधवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और गांवों में संचालित सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत चल रहे आम बागवानी और कूप निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश