हाटा: ढाढ़ा में विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग ने एसके मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में किया पौधारोपण
वन रेंज कार्यालय ढाढा द्वारा एस के मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में पेड़ों के महत्व व जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। गुरुवार को हाटा वन विभाग के रेंजरअमित कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में एस के मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल में करीब एक दर्जन पौधे लगाए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।