भादरा: राजीव गांधी जयंती पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी
भादरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में राजीव गांधी के आधुनिक भारत, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं पंचायतीराज में योगदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर जनसेवा का संकल्प लिया।