उदवंत नगर: उदवंतनगर में बढ़ते जलस्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है
जलजमाव के कारण कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कई क्षेत्रों में आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार की शाम 5:00 के करीब बताया जाता है कि बढ़ते पानी को लेकर ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिल रहा है। खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।