लालबर्रा: अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता वेदराम रहांगडाले ने मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने की बात कही
लालबर्रा में 50 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का दूसरी बार भूमिपूजन होने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 'कार्यकर्ता सर्वोपरि' के नाम पर 20 मई को शाम 05 बजे आयोजित इस दोबारा भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा के खमरिया मंडल अध्यक्ष वेदराम रहांगडाले ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने मंच