सिंगोली चारभुजा में विधिक सहायता शिविर आयोजित
आकोला (रमेश चंद्र डाड)
सिंगोली चारभुजा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया मीणा के निर्देशन में किया गया । पीएलवी कमलेश सुखवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तालुका विधिक सेवा समिति मांडलगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत के सामने, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार -विषय पर प्रिया मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट /अध्यक्ष के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व उनके भरण पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की इस साक्षरता शिविर से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत रहने हेतु जानकारी मिली । इस अवसर पर प्रहलाद रेगर ,देवीलाल बलाई, मगना रेगर , सांवरा रेगर, बलवंत रैगर, महावीर रेगर ,गोविंद रेगर ,भैरूलाल सालवी, इत्यादि जन उपस्थित रहे ।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 24, 2026