देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्यवाही। खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं, यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है। पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है। कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया। इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले। बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं।
खबर जड़ से KHABAR JAD SE
Faridabad, Faridabad | Nov 23, 2026