वैष्णवी ने अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता ‘स्वरंग’ में हासिल किया प्रथम स्थान, 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला
48 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर
फरीदाबाद। अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता ‘स्वरंग’ में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 21 नवंबर 2026 को फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 में आयोजित की गई। रोटरी क्लब आस्था, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के 48 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वैष्णवी को ₹11,000 की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने वैष्णवी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिए अवसर प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वैष्णवी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने साबित किया है कि मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के बल पर किसी भी मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।