महरौनी: बिल्ला में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान रस्सी पर लटका युवक, राज्यमंत्री मनोहर व पिछोर विधायक शामिल हुए
ग्राम बिल्ला में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान टोली के फिसल कर गिरने से, मटकी फोड़ने वाला युवक रस्सी पर लटक कर रह गया। वही टोली ने फिर से इकट्ठा होकर उसे नीचे उतारा। जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ,पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, जिपं अध्यक्ष कैलाश निरंजन आदि कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।