तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने प्रेम प्रसंग में मारपीट के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Apr 14, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े मारपीट के एक मामले में दूसरे आरोपी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल कुमार पर सेक्टर 3 में एक युवक पर लाठी डंडा और हॉकी से हमला करने का आरोप है। निखिल मूल रूप से बिहार का निवासी है और भिवाड़ी में सरजीत कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।