मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों ने खरीदा फॉर्म, कलेक्ट्रेट में अब तक 5 ने किया नामांकन पत्र दाखिल
कलेक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे तक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं है। वहीं बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों में भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।