मिर्ज़ापुर: तंबाकू मुक्त अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने मंडलीय अस्पताल में नुक्कड़ नाटक किया, युवाओं को जागरूक किया
तंबाकू मुक्त अभियान के तहत बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मंडलीय अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया।संदेश दिया कि तंबाकू सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है।इससे कैंसर फैलता है व अन्य बीमारियां भी तंबाकू के सेवन से होता है, जो जानलेवा है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की छात्राएं व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।