मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बवता गांव में उपली निकलते समय वृद्धा को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान वृद्धा की हुई मौत
बुधवार की सुबह 7:00 जिगना थाना क्षेत्र के बवता गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा रुक्मणी पती गुलाब चंद्र। जो कि घर के पास रखी उपली को खाना बनाने के लिए लेने गई थी। ऊपली के अंदर बैठा जहरीला सांप ने डस लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा झाड़ू के लिए ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर सरोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। डॉक्टरो ने इलाज के दौरान मृत घोषित किया।