मिर्ज़ापुर: पारिवारिक विवाद में इमामबाड़ा में पिता ने पुत्री को मारपीट कर किया जख्मी, मंडली अस्पताल में चल रहा इलाज
पारिवारिक विवाद में कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा मोहल्ले में पिता ने पुत्री को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती पुत्री ने बताया कि पिता द्वारा मारा पीटा गया है। पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा उन्होंने कदम उठाया है। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी भी पिता पुत्री के झगड़े को लेकर हैरान थे।