सरीला: कछवा कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय मजदूर ने दिवाली की पूजा कर लगाई फांसी, दिवाली पर आया था घर
जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछवा कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 27 वर्षीय एक मजदूरी युवक ने अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।