सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया पेश, न्यायालय ने जिला कारागार भेजने के दिए आदेश।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने तथा अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*पहले आरोपी से बरामद हुआ था देसी कट्टा*
दिनांक 27.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने गश्त एवं पड़ताल के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दिनोद नहर पुल, भिवानी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास से आरोपी पुनीत पुत्र शिव कुमार निवासी डीसी कॉलोनी, भिवानी को काबू किया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया था।
इस संबंध में आरोपी पुनीत के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुनीत ने बताया था कि उक्त अवैध हथियार उसने आशुतोष से प्राप्त किया था।
*अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार*
अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही सोनू की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष पुत्र विजय निवासी चिरंजीव कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई है।*
गिरफ्तार आरोपी आशुतोष को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 29, 2026