हुज़ूर: अशोका गार्डन इलाके के व्यक्ति की कार हड़पने वाले पर दर्ज हुई FIR, जरूरत पूरी करने के लिए फरियादी ने गिरवी रखी थी कार
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने जरूरत पड़ने पर इंदौर के एक दोस्त के पास कार गिरवी रख दी। दोनों के बीच साढ़े चार लाख रुपए का एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन दोस्त ने सवा लाख रुपए ही दिए। बाद में ये पैसे भी वापस ले लिए लेकिन कार वापस नहीं की। मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।