हुज़ूर: भोपाल के 56 साल के रिटायर्ड पैरा कमांडो की मुहिम वोटिंग जागरूकता के लिए रोजाना 40 किलोमीटर साइकिलिंग
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल के रिटायर्ड पैरा कमांडो अशोक तिवारी इन दिनों रोजाना 30 से 40 किमी साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से वह लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अशोक कहते हैं कि अभी तक वह 10 से अधिक जिले और40 से अधिक गांवों में जा चुके हैं। इसमें विदिशा, बैरसिया,रायसेन, मंडीदीप, होशंगाबाद, सीहोर शामिल हैं।