हुज़ूर: भोपाल के टीला जमालपुरा में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल के टीला जमालपुरा में BJP नेता की कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।