हुज़ूर: भोपाल के बजरिया थाना इलाके में एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल के बजरिया थाना इलाके में एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी भी बदहवास हालत में है। जेपी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।