हुज़ूर: भोपाल के बजरिया थाना इलाके में सेटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल के बजरिया थाना इलाके में सेटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी भी बदहवास हालत में है। जेपी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा हैं |मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है|