हुज़ूर: भोपाल में 85 + बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोट फ्रॉम होम की सुविधा शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल में 85+ उम्र के बुजुर्ग वोटर या फिर ऐसे मतदाता,जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए आज से 'वोट फ्रॉम होम' सुविधा शुरू की गई है। दो दिन तक बुजर्ग और दिव्यांग घरों से वोट दे सकेंगे। पहले दिन, शुक्रवार को 90 रूट पर पोलिंग टीम मैदान में है। वोटिंग प्रोसेस की वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है।