प्रयागराज: महाकुंभ क्षेत्र में किन्नर अखाड़े के बाउंसर ने एक युवक से की मारपीट, वीडियो हो रहा है वायरल
महाकुंभ में आए दिन मारपीट की घटना सामने आ रही है। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें किन्नर अखाड़ा के बाउंसरों ने एक युवक से जमकर मारपीट की है, जिसका वीडियो आज सोमवार को करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जिसमें किन्नर अखड़क बाउंसर द्वारा पिटाई करते देखा जा रहा है।व्यक्ति द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्यवाई की मांग की गई है।