प्रयागराज: प्रयागराज के संगम तट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आस्था की डुबकी लगाई, आचमन कर मां गंगा को किया प्रणाम
प्रयागराज के संगम तट पर आज सोमवार को करीब 12:30 बजे के आसपास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हुआ,इस दौरान उन्होंने पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाई है,तथा संगम स्नान के बाद आचमन कर मां गंगा को प्रणाम किया है,इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगम क्षेत्र में भ्रमण कर साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया है।