प्रयागराज: महाकुंभ नगर में मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पूर्व आस्था का जन सैलाब उमड़ा, वीडियो आया सामने
महाकुंभ नगर में बीते 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है,जबकि देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार प्रयागराज के संगम तट पर आ रहे हैं,आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का महा स्नान पर्व है,जबकि स्नान पर्व से पूर्व ही प्रयागराज में आस्था का जन सैलाब देखने को मिल रहा है,अभी तक करीब 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।