खरगोन जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर इंदौर रोड पर एक बेकाबू यात्री बस ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। वही पति को चोट और बेटे का पैर फैक्चर हो गया है। एएसआई संजय राठौड़ ने बताया छोटी कसरावद निवासी कालू पिता रामलाल बाइक से पत्नी दुर्गा (35) व बेटे अंकित (15) को बाइक पर बैठकर अस्पताल में रिश्तेदर से मिलने जा रहे थे।