खरगौन: जिले की स्कूलों में जल संरक्षण और संवर्द्धन योजना के तहत जनमानस को जागृत करने के लिए वाटरशेड यात्रा का किया गया आयोजन
खरगौन। भूमि संसाधन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संचालित वाटरशेड विकास प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्द्धन योजना अंतर्गत जनमानस को जागृत करने के लिए वाटरशेड यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को अभियान के तहत प्री लॉन्च गतिविधियों के तहत विकासखण्ड खरगोन एवं भगवानपूरा क्षेत्र की स्कूलों में आयोजन किया।