खरगोन। शहर में लगने वाला नवग्रह मेला आज भी निमाड़ी नस्ल के बैलों की बिक्री के लिए अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है। मेले के तीसरे गुरुवार भी जिले, प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से किसान बैलजोड़ी खरीदने पहुंचे। यहां 40 हजार से डेढ़ लाख रुपए कीमत तक की बैलजोड़ी की बिक्री हो रही है। शहर में लगने वाला 133वा नवग्रह मेले है।