जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अधिक से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाने एवं पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 05 फरवरी को जिला अधार निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अधिकारियों को जिले में आधार सेंटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।