मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन डॉटी की हुई मौत,वन विभाग के अधिकारी कर रहे जांच
Manpur, Umaria | Oct 10, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन डॉटी की मौत हो गई है। वन विभाग के हाथी गश्ती दल को परिक्षेत्र मानपुर बफ़र के मझखेता बीट मे संदिग्ध परिस्थितियों मे बाघिन डॉटी का शव मिला।सूचना के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड और वन्यजीव चिकित्सको की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।