करछना: करेहा गांव में खुशियों वाले घर में छाया मातम,बहन की डोली उठने से पहले भाई की करंट लगने से हुई मौत
संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार में आज बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है,जहा बहन की डोली उठनी थी वहां से भाई की अर्थी उठी है,दरअसल करछना क्षेत्र के करेहा गांव में बारात आई थी कुछ ही देर में बहन की विदाई होनी थी, विदाई से पहले ही भाई की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है,तथा इस घटना से खुशियों वाले घर में मातम छाया हुआ है।