करछना: करेहा गांव में बहन की डोली उठने से पहले भाई की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
करछना क्षेत्र के करेहा गांव निवासी पन्नालाल प्रजापति के बेटी की बारात शनिवार रात को आई थी। रविवार सुबह बारात विदा करने के लिए तैयारी चल रही थी। उसी दरमियान पन्नालाल का 18 वर्षीय बेटा रवि प्रजापति ब्रश कर रहा था। तभी वह बिजली करंट की चपेट में आ गया, और वह घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने अमृत घोषित कर दिया।