लालबर्रा: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से आक्रोश, जनपद उपाध्यक्ष के समर्थन में लालबर्रा थाना पहुंचे किसान
लालबर्रा नगर मुख्यालय स्थित थाना परिसर में सोमवार 13 अप्रैल को प्रातः 09 बजे उस समय गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया, जब जनपद पंचायत लालबर्रा उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों के साथ थाना पहुंचे। उपाध्यक्ष और किसानों ने पुलिस प्रशासन को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर छवि धूमिल करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख