कनवास: भावपुरा में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, पास खड़ी दूसरी बाइक और घर की वायरिंग भी जल गई
Kanwas, Kota | May 26, 2026 भावपुरा गांव में घर पर चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल भी उसकी चपेट में आकर जल गई। वहीं मकान की बिजली वायरिंग पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई तथा घर में कई जगह दरारें भी आ गईं। मंगलवार रात करीब 8 बजे रामरतन राठौर ने बताया कि घर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी।