रामपुर मनिहारन: पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद, उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज
रामपुर मनिहारान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शहरी पुल के नीचे चेकिंग की।