अथमलगोला: अथमलगोला में उस्मानपुर सबनिमा और रामनगर दियारा के महादलित टोले में विकास शिविर का हुआ आयोजन
अथमलगोला के उस्मानपुर सबनिमा एवं रामनगर दियारा के महादलित टोले में बुधबार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में संध्या 4 बजे BDO राजेश कुमार ने बताया की विकास शिविर का उद्देश्य महादलित टोले में लाभ से वंचित परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना हैं।शिविर में वृद्धा पेंशन,राशन कार्ड,आवास योजना संबंधित फॉर्म आया है,जिसे अविलंब निष्पादन किया जाएगा।