अथमलगोला: महाराणा प्रताप जयंती के न्योते पर अथमलगोला पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बब्लू
9 मई को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप कि जयंती को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बिहार सरकार के PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में अथमलगोला के रामनगर दियारा,करजान समेत कई गांव में शनिवार की संध्या 5 बजे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बब्लू महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने का न्योता देने पहुंचे।