अथमलगोला: प्रखंड थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा में खेत से मिला किसान का शव, मौके पर पहुंचे DSP ने दी जानकारी
सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अथमलगोला थानांतर्गत रामनगर दियारा में परवल की खेत में रखवाली कर रहे किसान नवाब राय का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नवाब राय लहेरिया टोला के निवासी हैं जो रात्रि में अपने घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे जिसका अपराधियों ने चाकू घोप एवं लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी और सुबह में उनकी शव परवल खेत में पाई गई।