अथमलगोला: अथमलगोला के गंजपर गाँव में अनियंत्रित ट्रक ने पहले पेड़ और फिर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में टक्कर मारी
शनिवार की सुबह करीब 7 बजे अथमलगोला के गंजपर गाँव में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले पेड़ और फिर सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक का एक टायर अचानक ब्लास्ट हो गया,जिससे चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और यह दुर्घटना घटी। इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।