अटेर: मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग
Ater, Bhind | Jul 31, 2026 भिंड। जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के घिरोंगी गांव निवासी करतार सिंह बघेल के साथ हुई कथित मारपीट की घटना में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा है