पटना ग्रामीण: गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना में एसआईटी प्रमुख दीक्षा ने कहा, पटना पुलिस ने जांच में दिखाई तेजी
पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड पर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पटना सेंट्रल SP सह कांड की एसआईटी प्रमुख दीक्षा ने कहा,पटना पुलिस ने जांच में बहुत तेजी दिखाई। जैसे ही हमें सूचना मिली,पूरी टीम काम करने पर लग गई। जमीनी काम में सभी तकनीकी और मानव संसाधन का इस्तेमाल किया गया। सभी सबूतों के आधार पर मुख्य संलिप्तता एक व्यक्ति की थी। बाकी जानकारी उसे इधर-उधर से दी गई।