गण्डारा निवासी महिला ने बताया कि मकान के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। जबकि मकान का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित महिला ने कैसरगंज थाना में प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।