सेगांव: जागृतम् सेवा संस्थान की 12वीं चुनरी यात्रा: 251 मीटर चुनरी संग मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज, गूंजे जयकारे
*251 मीटर की चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज, गूंजे जयकारे* *जागृतम् सेवा संस्थान की 12वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा, 21 जोड़ों ने थामी चुनरी, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु* *सेगांव।* शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार को नगर में भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में 12वें वर्ष 251 मीटर लंबी चुनरी