अशोक नगर: अशोकनगर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग का लाइनमैन ₹5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अशोकनगर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे लोकायुक्त पुलिस ने विद्युत विभाग के लाइनमैन बाबूराम पटेल को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया दअरसल कुकरेटा निवासी एवं वर्तमान में दुर्गा कॉलोनी निवासी श्रीराम बैरागी ने अपनी आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन स्वीकृत कराने के बदले लाइनमैन ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी