घोड़ाडोंगरी: मेहकार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के मेहकार गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मेहकार गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चोपना निवासी शंकर राय एवं नूपुर घायल हो गए।