हनुमानगढ़: टाउन के दशहरा ग्राउंड के पास दो युवकों से 2 अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दशहरा ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिट के रखी दो अवैध देशी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, टाउन थाने के एएसआई भूप सिंह गश्त पर थे।