फिरोजाबाद: जामा मस्जिद घंटाघर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दुर्गा जयंती समिति का किया स्वागत
फिरोजाबाद। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सूफी हसन कादरी दुर्गा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई का पैगाम दे रहे हैं। लोगों को भले कुछ भी लगे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इसी क्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से घंटाघर स्थित जामा मस्जिद पर एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूफी हसन कादरी ने की। उन्होंने दुर्गा जयंती समिति के पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा कर, गुलाबी पगड़ी और माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया।
इस मौके पर जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां, फैसल अनवर, मोहम्मद बिलाल, हसन मियां, राजेश अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, नितेश अग्रवाल, विजय शर्मा, अनीश भाई, शमा भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#FirozabadNews #HinduMuslimEkta #MuslimRashtriyaManch #Ghantaghar #DDMNewsFirozabad