फिरोजाबाद में मिशन शक्ति का तूफान! गांव-गांव, स्कूल-स्कूल पहुंची पुलिस
फिरोजाबाद में आज उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत आज जनपद में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया।
अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर, ग्रामों और स्कूल-कॉलेजों में बालिकाओं, महिलाओं और छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने मुख्य रूप से 5 बिंदुओं पर जागरूक किया - महिलाओं के प्रति अपराध की रोकथाम, साइबर हिंसा से सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, बाल विवाह जैसी कुरीतियां और पारिवारिक विवाद। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 1930 के बारे में बताया गया।
#MissionShakti #FirozabadPolice #FirozabadNews #DDMNewsFirozabad