पलिया: संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र समिति विभिन्न थाना क्षेत्र में 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।