पलिया: छोटी पलिया खुर्द में जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पलिया कोतवाली क्षेत्र के छोटी पलिया खुर्द में बीते 13 मई 2024 को जमीन बंटवारे को लेकर पीड़िता रूपा पत्नी सूरज से रमेश परमजीत और नरेश से विवाद हो गया था। आरोपियों ने पीड़िता को अपशब्दों से नवाजा था विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई कर दी थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक कुमार को सौंपी है।